Menu Close

बीजेपी नेता बोले, ५ रुपए में भर सकता है पेट !

आषाढ शुक्ल पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६


मुंबई: एक तरफ जहां लोग बढ़ती महंगाई की मार झेल रहे हैं, वहीं मुंबई के एक बीजेपी नेता ने इस पर विवादस्पद बयान दिया हैं। बीजेपी के मुंबई सिटी प्रेजिडेंट आशीष सेलार की मानें तो कोई शख्स मुंबई में ५ रुपए में ही पेटभर खाना खा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि सेलार उसी बीजेपी के नेता हैं जिसने कांग्रेस के कुछ नेताओं के ऐसे ही बयानों पर बड़ी तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, सेलार ने यह बात बीजेपी की स्टेट एक्जेक्युटिव की बैठक में कही। सेलार ने कहा, 'यह मुंबई है। यहां बड़े रेस्ट्रॉन्ट और महंगे व्यंजन मिलते हैं। दूसरी ओर यहां ५ रुपए में पेटभर खाया भी जा सकता है। यह शानदार उदाहरण हैं कि यहां एक के पास सबकुछ है और एक के पास कुछ नहीं है।'

सेलार ने मराठी शब्द पोटभर (पेटभर) का प्रयोग किया। बता दें कि मुंबई में एक वड़ा पाव १२ रुपये का मिलता है जबकि पानीपूड़ी की एक प्लेट २० रुपए की आती है। हालांकि सेलार का कहना है कि उनके बयान को गलत संदर्भ में लिया जा रहा है। वह तो बस इतना दिखाना चाहते थे कि मुंबई में हर तरह के लोग हैं।

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *