Menu Close

देवगौडा के बेटे का हुआ स्टिंगः एमएलसी बनाने के लिए मांग रहे थे २० करोड़

आषाढ शुक्ल पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६
 


बेंगलुरु (कर्नाटक) : पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर २० करोड़ रुपए रिश्‍वत लेने का आरोप लगा है। एक ऐसी ऑडियो सीडी सामने आई है जिसमें कथित तौर पर कुमारस्‍वामी राज्‍य विधान परिषद् की सीट के बदले एक शख्‍स से रिश्‍वत मांग रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह टेप जून महीने के शुरुआती दिनों का है। मामला सामने आने के बाद कनार्टक की राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने कहा है कि यह लोकतंत्र की त्रासदी है कि नेता इस स्तर तक पहुंच गए हैं।

कुमारस्‍वामी ने मांगी रिश्‍वत?

३५ मिनट की इस ऑडियो सीडी को वीजूगौड़ा पाटील अभिमंगल बलागा (वीजूगौड़ा पाटील फैंस असोसिएशन) ने जारी किया है। दावा किया गया है कि टेप में कर्नाटक विधान परिषद सदस्य के दावेदार रहे बीजापुर के वीजूगौड़ा पाटील के एक समर्थक और जेडीएस नेता कुमारस्वामी के बीच बातचीत है। इस ऑडियो में कुमारस्वामी पाटील के समर्थक से कह रहे हैं, 'मेरी पार्टी के विधायक पैसे की खातिर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कहने पर कांग्रेस उम्मीदवार को भी समर्थन दे सकते हैं। वे उनकी बात नहीं मान रहे। सबने चुनाव लड़ने के लिए लोन लिए थे और अब भरपाई चाह रहे हैं। सभी ४० विधायक एक-एक करोड़ मांग रहे हैं।' कुमारस्‍वामी की इस बात पर वीजूगौड़ा का समर्थक सीट के लिए ४० करोड़ रुपए ऑफर करता है। इस पर कुमारस्वामी कहते हैं कि आप २० करोड़ दे दीजिए बाकी मैं देख लूंगा।

कुमारस्‍वामी ने किया बचाव

टेप सामने आने के बाद कुमारस्‍वामी ने अपना बचाव किया और पूछा कि क्‍या किसी ने उन्‍हें रिश्‍वत लेते हुए देखा है? उन्‍होंने कहा कि टेप में सिर्फ पैसे का जिक्र है। किसी ने उन्हें पैसे लेते तो नहीं देखा है। कुमारस्वामी ने यह भी कहा कि पैसे के बदले सीट आज की राजनीति की कड़वी सचाई है।

स्त्रोत : भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *