Menu Close

कच्छ के पास दिखा हाफिज सईद, आखिर चाहता क्या है यह खुंखार आतंकी !

आषाढ शुक्ल पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६


नई दिल्ली – पाकिस्तान का खतरनाक आतंकी और भारत का मोस्ट वांटेड लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा का संस्थापक हाफिज सईद भारत के खिलाफ किसी खतरनाक साजिश की कोशिश में लगा हुआ है। वह भारत में फिर खून-खराबे की ताक में है। एक हिंदी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक एक बार फिर उसे भारत- पाकिस्तान सीमा के करीब देखा गया है।
उसे गुजरात के कच्छ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास देखा गया है। जिस गांव में आतंकी हाफिज सईद को देखा गया है वह अंतरराष्ट्रीय सीमा से सिर्फ ४०  किलोमीटर दूर है। इससे कुछ दिन पहले ही उसे जैसलमेर के करीब पाकिस्तानी सीमा के पास देखा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक हाफिज सईद कच्छ के करीब मीठी गांव में २१ अप्रैल को आया था और रात को गांव में ही रुका। हाफिज सईद २२  अप्रैल को वापस लौटा।
हाफिज सईद की गतिविधि के बाद खुफिया विभाग ने बीएसएफ को अलर्ट जारी कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक यह आतंकी सिंध में ट्रेनिंग कैंप लगाने आया था। स्थानीय लोगों को बरगलाने की कोशिश हो रही है ताकि वह इन कैंपों का हिस्सा बनें।

स्त्रोत : जागरण 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *