Menu Close

चीन में सबसे बड़े योग महोत्सव का आयोजन करेगा भारत !

आषाढ शुक्ल पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६


भारत चीन में अगले सप्ताह सबसे बड़े योग महोत्सव का आयोजन करने वाला है। यह अदभुत आध्यात्मिक और शारीरिक कला अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने वाले चीनी नागरिकों की दिनचर्या में जगह बना रहा है।

युन्नान प्रांत के दाली शहर में सात से १२ जुलाई तक आयोजित हो रहे योग सम्मेलन में १५०० से ज्यादा लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है। हाल के वर्षों में यह दूसरा ऐसा आयोजन है।

भारत के प्राचीन नृत्य और कला रूपों से चीन के लोगों का परिचय कराने के लिए देश भर में चल रहे एक वर्ष लंबे ग्लिम्प्सेज ऑफ इंडिया फेस्टिवल (Glimpses of India) के तहत भारतीय दूतावास और गुआंगझाउ स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास इसका आयोजन कर रहे हैं।

फिलहाल चीन की यात्रा पर आया संगीत नाटक अकादमी का नत्य समूह इस समारोह में भी प्रस्तुति देगा। योग गुरु बी़ क़े एस़ अय्यंगर की बेटी गीता एस़ अय्यंगर १७ अन्य शीर्ष योग विशेषज्ञों के साथ इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगी ।

भारतीय अधिकारियों का कहना है कि योग सम्मेलन का प्रचार पूरे चीन में किया गया है। आशा है कि इसमें बड़ी संख्या में दर्शक आएंगे। भारतीय राजदूत अशोक क़े कांठा और शीर्ष चीनी अधिकारियों के भी इस सम्मेलन में भाग लेने की संभावना है।

स्त्रोत : लाईव हिंदुस्तान

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *