Menu Close

इस्लामिक राज्य हर मुसलमान का फ़र्ज़: बग़दादी

आषाढ शुक्ल पक्ष अष्टमी, कलियुग वर्ष ५११६


इस्लामी चरमपंथी संगठन आईएसआईएस के नेता ने एक ऑडियो संदेश में मुसलमानों से इराक़ और सीरिया पहुंचकर इस्लामी राज्य के गठन में मदद करने की अपील की है।

अबू बकर अल बग़दादी ने मुसलमानों से 'इस्लामी स्टेट' आने का न्योता देते हुए इसे उनका कर्तव्य बताया है।

मंगलवार को जारी एक नए ऑडियो में क्लिक करें अबू बकर अल बग़दादी ने कहा, "मुसलमानों आगे बढ़ो। हां, यह तुम्हारा राज्य है। आगे बढ़ो क्योंकि सीरिया केवल सीरियाई लोगों के लिए नहीं और इराक़ केवल इराक़ी लोगों के लिए नहीं है।"

'हम बदला लेंगे'

बग़दादी ने आगे कहा, "सभी जगह के मुसलमान जो इस्लामी राज्य के लिए हिजरा करने लायक हैं, उन्हें ऐसा करना चाहिए क्योंकि इस्लाम की भूमि के लिए हिजरा करना उनकी ज़िम्मेदारी है''।

19 मिनट के इस ऑडियो संदेश में कहा गया है, "पवित्र महीने रमज़ान में अल्लाह के रास्ते पर जेहाद से बेहतर कोई और काम नहीं है। इसलिए इस मौक़े का फ़ायदा उठाएं और अपने पूर्वजों की राह पर आगे बढ़ें।"

अपने ऑडियो संदेश में उन्होंने कहा कि जिन देशों में मुसलमानों के ख़िलाफ़ हिंसा हो रही है, हम उनसे बदला लेंगे।

इस संगठन का कहना है कि इस्लामी राज्य उत्तरी सीरिया के अलेप्पो से पूर्वी इराक़ में दियाला प्रांत तक होगा।

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि इराक़ में जारी 'हिंसा और चरमपंथ' में जून महीने में 2417 इराक़ी मारे गए हैं, इसमें से 1531 आम नागरिक हैं।

स्त्रोत : बी बी सी हिंदी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *