Menu Close

महाराष्ट्र : ‘हिंदु राष्ट्र सेना’के धनंजय देसाईको कर्नल पुरोहित अथवा साध्वी प्रज्ञासिंग नहीं ब

आषाढ शुक्ल पक्ष अष्टमी, कलियुग वर्ष ५११६

धनंजय देसाईको बंदी बनाए जानेके विरोधमें शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्थान एवं अन्य हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनोंद्वारा निवेदन !

ठाणे (महाराष्ट्र) : हिन्दू राष्ट्र सेनाके संस्थापक अध्यक्ष श्री. धनंजय देसाईको बंदी बनानेके विरोधमें शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्थानके नेतृत्वमें हिन्दू राष्ट्र सेना, हिन्दू जनजागृति समिति, हिन्दू महासभा, समस्त हिन्दू दल, सह्याद्रि प्रतिष्ठान संगठनोंद्वारा पुलिस आयुक्त एवं जनपदाधिकारी कार्यालयमें निवेदन दिया गया । 

इस निवेदनमें कहा गया है कि…

१. देसाईने जनवरीमें भाषण दिया था एवं मोहसीनकी हत्याकी घटना जूनमें हुई । इस विषयमें उन्हें अपराधी सिद्ध किया गया है, जो अनुचित है ।
२. हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन देसाईको कर्नल पुरोहित अथवा साध्वी प्रज्ञासिंग नहीं बनने देंगे ।
३. यदि सरकारने देसाईको मुक्त नहीं किया एवं जनभावनाओंके साथ ऐसा ही खिलवाड किया गया तो सभी हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन जनआंदोलन खडा कर वैधानिक मार्गसे विरोध करेंगे ।
४. तदुपरांत उत्पन्न परिस्थितिके लिए सरकारके प्रतिनिधि उत्तरदायी होंगे ।

 

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *