Menu Close

हैदराबाद : धर्म परिवर्तन के लिए जिहादी युवक ने पांच दिन तक किया युवती से बलात्कार !

वासनांध जिहाद ! – सम्पादक, हिन्दूजागृति

हैदराबाद (भाग्यनगर, तेलंगाना) – हैदराबाद की रहने वाली एक युवती का धर्म परिवर्तन करवाने के लिए एक जिहादी युवक ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, ताकि वो युवती गर्भवती हो जाए। पीड़ित युवती और आरोपी सयान हसन हैदराबाद के रहने वाले हैं और एक ही आस्थापन में काम करते थे।

जानकारी के अनुसार, २७ वर्षीय पीड़िता हैदराबाद के गचीबोवली में स्थित डेल कम्प्यूटर्स की रिपेयरिंग की दुकान पर काम करती थी। इस दौरान ३० वर्षीय जिहादी युवक सयान हसन ने युवती के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। युवती ने उसका प्रस्ताव यह कहते हुए नकार दिया कि, उसके माता-पिता किसी और धर्म में विवाह की अनुमति नहीं देंगे।

इसके बाद युवती दुबई में नौकरी करने चली गई। पुलिस को दी अपनी शिकायत में युवती ने बताया है कि, जब वो दुबई में थी, तब आरोपी उसे सोशल मीडिया के माध्यम से परेशान करने लगा। जांचकर्ता रविंद्र के अनुसार आरोपी युवती के साथ अपनी छवी तथा वीडियो उसके पिता को भेजने की धमकी देने लगा। इसके बाद युवती दुबई से हैदराबाद वापस आर्इ, ताकि आरोपी को सबक सिखा सके।

यहां आने के बाद आरोपी ने उसका अल-हसंथ कॉलोनी से अपहरण कर लिया और ५ दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया, ताकि वो गर्भवति हो जाए और उसे धर्म परिवर्तन करना पड़े। इस दौरान आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता रहा और विवाह के लिए दबाव बनाता रहा। जिहादी आराेपी ने युवती का फोन और अन्य वस्तूएं भी उससे छीन लीं।

चार दिनों बाद जब आरोपी सयान हसन बाहर था तो किसी तरह युवती ने फेसबुक के माध्यम से दोस्तों और भाई को समाचार दिया और पुलिस को सचेत किया। इसके बाद पुलिस ने युवती को आरोपी के घर के स्नानगृह (बाथरूम) से छुड़ाया और अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे बन्दी बना लिया है।

स्त्राेत : जागरण

 

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *