Menu Close

भारत में इस्लामिक स्टेट का प्रसार रोकने के लिए राम मंदिर का निर्माण आवश्यक : प्रवीण तोगडिया

Pravin Togadiaजबलपुर (मध्य प्रदेश) – विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि, देश में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के प्रसार को रोकने के लिए तथा देश के विकास के लिए अयोध्या में राम मंदिर का बनना आवश्यक है।

राम मंदिर के मुद्दे पर तोगड़िया ने कहा कि, संसद में कानून पास करने के बाद ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से बैठक करेंगे। जून में हो रही अगली बैठक में जनता से भी राम मंदिर के मुद्दे पर राय ली जाएगी।

जबलपुर में विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय प्रन्यासी मंडल की बैठक में शामिल होने आए तोगड़िया ने बताया कि, भारत में हिन्दुओं की संख्या को बढ़ाने के लिए परिषद ‘६ एक्शन प्लान’ के साथ काम करेगी। उन्होंने एक्शन प्लान का खुलासा करते हुए बताया कि, इसमें धर्मान्तरण पर रोक, घर वापसी, लव जिहाद, एक पत्नी कानून, बांग्लादेशी घुसपैठ पर रोक और हिन्दू नि:संतान दंपत्ति को आर्थिक मदद या बच्चों को गोद दिलाने जैसे कार्यक्रम सम्मिलित हैं।

उन्हाेंने आगे कहा कि, प्रन्यासी मंडल की इस बैठक में दो प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें सामाजिक समरसता और जनसंख्या असंतुलन शामिल हैं।

स्त्राेत : हिन्दी न्यूज १८

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *