Menu Close

शीला दीक्षित के बंगले में लगे थे ३१ एसी और २५ हीटर

आषाढ शुक्ल पक्ष  सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६


नई दिल्ली : शीला दीक्षित जिस समय दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं, उस दौरान उनके सरकारी बंगले में लगाए गए इलेक्ट्रिकल उपकरणों में ३१ एयर कंडीशनर डएसी़ और २५ हीटर शामिल थे। एक आरटीआई के आधिकारिक जवाब में बताया गया कि दीक्षित के ३-मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित निवास पर ३१ एयर कंडीशनर, १५ डेजर्ट कूलर, २५ हीटर, १६ एयर प्यूरीफायर, १२ गीजर्स सहित अन्य इलेक्ट्रिकल उपकरण लगाए गए थे। यह बंगला अब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आवंटित कर दिया गया है।

सीपीडब्ल्यूडी ने बताया, उस समय मुख्यमंत्री की जरूरत के मुताबिक बंगले में लगाए गए इलेक्ट्रिकल उपकरणों के रेनोवेशन में १६.८१ लाख रुपए खर्च किए गए थे। सीपीडब्ल्यू ने बताया कि सूची में दर्ज इन एप्लायसेंस और फिक्सर्स को दीक्षित के निवास से उनके केरल की राज्यपाल बनने के बाद निकाल लिया गया और जरूरत के मुताबिक विभिन्न सरकारी कार्यालयों में इस्तेमाल किया जा रहा है।

आरटीआई कार्यकर्ता सुभाष अग्रवाल के सवाल पर जवाब देते हुए बताया गया कि बचे हुए एयर कंडीशनर और फिक्सर्स का इस्तेमाल जरूरत बढ़ने पर किया जाएगा।

साढे़ तीन एकड़ में है बंगला

तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित चार बेडरूम वाले इस बंगले में रहती थीं। ३.५ एकड़ क्षेत्र में फैले इस बंगले का निर्माण १९२० में हुआ था। दीक्षित पिछले साल चुनाव हार गई थीं। इस बंगले को खाली करने के बाद वह सेंट्रल दिल्ली के फिरोजशाह रोड स्थित एक निजी अपार्टमेंट के तीन बेडरूम वाले २००० स्क्वेयर फुट के फ्लैट में रहीं। इस बंगले को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए हाल ही में फिर से जीर्णोद्धार किया गया है, जिसमें ३५ लाख रुपए का खर्च आया।

स्त्रोत : दैनिक जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *