Menu Close

दादरी मामले में चार्जशीट दाखिल, ‘बीफ’ शब्द का जिक्र नहीं

नोएडा – दिल्ली से सटे दादरी में तीन महीने पहले बीफ की अफवाह पर हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में यूपी पुलिस ने चार्जशीट फाइल कर दी है। बुधवार शाम फाइल की गई इस चार्जशीट में एक नाबालिग समेत १५ लोगों का नाम है। लेकिन एनडीटीवी के मुताबिक सूत्रों की मानें तो इस चार्जशीट में कहीं भी ‘बीफ’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि २८ सितंबर को नोएडा के दादरी स्थित बिसाहड़ा गांव में ५२ वर्षीय इखलाक की बीफ खाने की अफवाह पर हत्या कर दी गई थी। हत्या से पहले गांव के ही एक मंदिर से घोषणा की गई कि इखलाक ने एक बछड़े की हत्या की है। इसके बाद बेकाबू भीड़ ने इखलाक के घर पर हमला कर दिया। हमले में इखलाक की मौत हो गई और उसके बेटे दानिश को गंभीर चोटें आईं थीं।

घटना के बाद जांच में सामने आया कि भीड़ को भड़काने का काम स्थानीय बीजेपी नेता संजय राणा के करीबी कुछ युवा लोगों ने किया। मुख्य आरोपियों में से एक संजय का बेटा विशाल भी है।

हालांकि बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा फाइल की गई इस चार्जशीट में कहीं भी ‘बीफ’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

इस घटना के बाद देश में एक बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा हुआ था और लोगों ने इसके लिए बीजेपी के अलावा केंद्र सरकार को भी निशाने पर लिया था। देश में चल रही ‘असहिष्णुता’ की बहस की शुरुआत भी काफी हद तक इसी घटना के बाद ही सामने आई थी।

संदर्भ : नवभारत टाइम्स

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *