Menu Close

चीन ने रमजान के दौरान रोजे रखने पर बैन लगाया

आषाढ शुक्ल पक्ष षष्ठी, कलियुग वर्ष ५११६

सैबल दासगुप्ता, पेइचिंग

चीन ने अपने शिनजियांग प्रांत में रमजान के दौरान रोजे रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार की ओर से प्रांत के स्कूलों और सरकारी दफ्तरों को जारी आदेश में इस पर बैन लगाने को कहा है। आदेश के अनुसार छात्र और सरकारी कर्मचारियों को रमजान के पाक महीने के दौरान रोजे रखने की इजाजत नहीं होगी।

इससे पहले प्रांत की स्थानीय सरकार ने भी सलाह जारी कर अपने कर्मचारियों से स्वास्थ्य कारणों से रोजे न रखने को कहा था। देश के पूर्वोत्तर में स्थित शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों की जनसंख्या अच्छी खासी है। माना जाता है कि सरकार को डर है कि रोजे, प्रार्थना सभाओं और धार्मिक सभाओं से लोगों में अलगाव की भावनाएं जोर पकड़ सकती हैं। 

माना जा रहा है कि रोजे पर बैन का आदेश पेइचिंग के पब्लिक सिक्यॉरिटी ब्यूरो के इशारे पर आया है। सरकारी टीवी, रेडियो पर भी लोगों को इस बैन के बारे में याद दिलाया जा रहा है।

स्त्रोत : नवभारत 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *