Menu Close

भागलपुर से आतंकी शेख हबीब को मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार !

आषाढ शुक्ल पक्ष द्वितिया, कलियुग वर्ष ५११६


भागलपुर –  मुंबई की क्राइम ब्रांच की टीम ने संचार संदेशों के जरिए भागलपुर में ठिकाना बनाए पश्चिम बंगाल के व‌र्द्धमान निवासी आतंकी शेख हबीब उर्फ हबीबुर्ररहमान को शुक्रवार की देर रात कचहरी चौक इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
भागलपुर एसएसपी विवेक कुमार को मुंबई क्राइम ब्रांच अधिकारी सचिन कदम ने जानकारी दी कि उनके आदमपुर इलाके में उक्त आतंकी के छिपे होने की सूचना है। एसएसपी श्री कुमार ने सिटी एएसपी वीणा कुमारी और आदमपुर थानाध्यक्ष उमेश लाल रजक को क्राइम ब्रांच की टीम के साथ लगा दिया। शुक्रवार की देर रात कचहरी चौक इलाके के एक बड़े होटल के पास से शेख हबीब को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोच लिया। क्राइम ब्रांच की टीम उसे पकड़ने के बाद तीन घंटे तक अज्ञात स्थान पर ले जाकर पूछताछ की।
शनिवार की सुबह उसकी गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए क्राइम ब्रांच के अधिकारी सचिन कदम ने बताया कि शेख हबीब आतंकी है। पाकिस्तान में तैयार होने वाले जाली नोट को आइएसआइ एजेंटों के जरिए पहले बांग्लादेश फिर बांग्लादेश के जरिए पश्चिम बंगाल भेजा जाता है। शेख हबीब भारत में चलाई जा रही टेररिस्ट गतिविधि में संलिप्त है। काफी दिनों तक वह बांग्लादेश की राजधानी ढाका में रह चुका है।
देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई की अर्थव्यवस्था को खोखला करने की काली योजना पर ये काम कर रहे थे। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई समेत देश के सभी बड़े महानगरों की आर्थिक व्यवस्था पर चोट करने की नई आतंकी गतिविधियां चलाई जा रही थीं।

स्त्रोत : जागरण 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *