Menu Close

मालपुरा (राजस्थान) – आरोपी को पकडने आए पुलिसपर महिलाओं ने किया पथराव, तीन गिरफ्तार

मालपुरा (टोंक) – जुलूस में देश विरोधी नारे लगा कर वैमनस्यता फैलाने के मामले में दर्ज नामजद आरोपी की खोज के लिए धानोता रोड पर पकडने हेतु गए पुलिस दल पर महिलाओं ने पथराव कर दिया तथा पुलिस अधिकारी व जवानों से छीनाझपटी की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने तत्काल मोबाइल पुलिस दल को बुला कर महिलाओं को खदेड़ दिया। पथराव करने के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं को बन्दी बनाया है।

डीएसपी प्रदीप मोगा ने बताया कि मंगलवार को सुबह थानाधिकारी उदय सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने देश विरोधी नारे लगाने के मामले के वांछित अपराधी को पकडने के लिए उसके धानोता रोड स्थित मकान पर दबिश दी थी। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हो गईं तथा रास्ते में पुलिस की जीप को रोक कर पथराव कर दिया।

हालांकि महिला पुलिस के सहयोग से महिलाओं को खदेड़ दिया गया। पुलिस से छीनाझपटी करने व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में तीन महिलाओं को बन्दी बना लिया। महिलाओं की गिरफ्तारी के विरोध में मोहल्ला सादात में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हो गई, लेकिन मुसलमान समाज के कुछ लोगों ने महिलाओं को छोड़ने की मांग की। डीएसपी प्रदीप मोगा ने बताया कि महिलाओं पर राजकार्य

हालांकि महिला पुलिस के सहयोग से महिलाओं को खदेड़ दिया गया। पुलिस से छीनाझपटी करने व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। महिलाओं की गिरफ्तारी के विरोध में मोहल्ला सादात में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हो गई, लेकिन मुस्लिम समाज के वयोवृद्ध इकबाल दादा व पार्षद माबूद तथा शाकिर नागोरी, मोहम्मद हनीफ मास्टर, पार्षद सलाम उर्फ भूरा ने थाने महिलाओं को छोड़ने की गुहार लगाई।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *