Menu Close

(कहते हैं ) हम साधु-संतोंकी टोली नहीं ! – शरद पवार

आषाढ शुक्ल पक्ष द्वितिया, कलियुग वर्ष ५११६

शरद पवारका हिन्दूद्रोह !

साधु-संतोंके संगठित रूपको टोली संबोधित करनेवाले शरद पवारने क्या अन्य धर्मियोंके आस्थास्रोतोंकी इस प्रकार आलोचना की होती ?


 कराड(महाराष्ट्र) : बुधवारको आयोजित राज्य मंत्रीमंडलकी बैठकमें मराठोंको १६ प्रतिशत एवं मुसलमानोंको ५ प्रतिशत आरक्षण दिया गया । इस संदर्भमें पत्रकार परिषदमें बोलते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेसके अध्यक्ष शरद पवारने कहा, यदि चुनावमें आरक्षणका लाभ हुआ, तो उसमें कोई आश्चर्य नहीं है । छाछके लिए जाकर बर्तनको क्यों छिपाएं ? ( नागरिको, आरक्षण देनेके पीछे राष्ट्रवादी कांग्रेसका दुष्ट हेतु ध्यानमें लेकर मतोंके माध्यमसे उन्हें चुनावमें पाठ पढाएं ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात ) अब यदि आरक्षण देनेसे चुनावमें लाभ होता है, तो हमें निश्चित रूपसे चाहिए । हम साधु-संतोंकी टोली नहीं है ! 

(आज राज्यमें सर्वाधिक टोलियां, मारामारी करनेवाले कार्यकर्ता, बदमाश, हत्याका आरोप लगे नेता एवं कार्यकर्ता राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्षमें हैं । ऐसे गुंडोंसे भरे पक्षकी तुलना साधु-संतोंसे करना निंदनीय है ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात )

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *