Menu Close

लव जिहाद की शिकार हो रही हिमाचल की युवतियां !

Lovejihad_girl

शिमला : विश्व हिन्दू परिषद की महिला संगठन तथा उत्तर भारत की दुर्गावाहिनी संयोजिका रजनी ठुकराल ने आरोप लगाया कि, हिमाचल जैसे प्रदेश में लव जिहाद जैसी घटनाएं फिर से अपनी जड़ें जमाने लगी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल की अनेक युवतियां प्रदेश के सीमांत राज्य जम्मू-कश्मीर में पढने जाती हैं, जिन्हें लव जिहाद का शिकार बनाया जा रहा है।

ऐसी ही एक घटना जोगिंद्रनगर की थी, जहां पर एक नाबालिग युवती को भगाने के बाद उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया गया। उसका कहना है कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र चम्बा, ज्वालाजी, नालागढ़ व सिरमौर में भी ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि, हिमाचल की युवती के साथ जम्मू-कश्मीर में हुई इस घटना का पूरा पता लगाया जाए।

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *