Menu Close

एकतरफा प्यार में जिहादी ने हिन्दू युवती की गला काटकर की हत्या

खलारी थाना के जेहलीटांड विश्रामपुर गांव में एक लोमहर्षक घटना में एक युवक ने एक युवती की गर्दन काटकर हत्या कर दी। घटना रविवार की शाम सवा तीन बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही खलारी थाना प्रभारी हरेन्द्र कुमार राय घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली तथा हत्या के आरोपी जेहलीटांड निवासी जमीर अंसारी के २७ वर्षीय पुत्र अमीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया। वहीं २० वर्षीया पुष्पा के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया।  शव उठाने को लेकर पुलिस तथा ग्रामीणों के बीच काफी बकझक भी हुई।

इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। मृत युवती जेहलीटाड निवासी किनू तूरी की बेटी थी। जिस समय यह घटना घटी, युवती अपने घर के बाहर बैठकर सुई धागा से कपडा सीने में मशगुल थी। लडका पीछे से आया और टायर काटने वाली कटारी से युवती के गर्दन के पिछले भाग पर वार कर दिया। अचानक इस वार से युवती का आधा गर्दन कट गया तथा लडकी वहीं गिर गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के समय युवती की सौतेली मां मुनिया देवी थोडी दूर पर थी। उसने अमीन को मारते और भागते देखा। उसने तुरंत शोर मचाया। कुछ दूर पर खडी उसी घर की एक महिला ने हमलावर युवक को पकडने का प्रयास भी किया लेकिन वह भाग निकला। लडकी की मां शारदा देवी ने बताया कि आमीन अंसारी की मां तथा बहन ने कुछ दिन पहले यह धमकी दी थी कि अपनी लडकी पुष्पा से अमीन की शादी करा दो अन्यथा उसे उठा लेंगे।

पुष्पा अमीन को नहीं चाहती थी। इधर हाजत में बंद हत्या के आरोपी अमीन अंसारी ने बताया कि उसे प्यार में धोखा दिया गया, इसीलिए उसने पुष्पा की हत्या कर दी। इधर पुष्पा के पिता किनू तूरी ने बताया कि उनकी बेटी सिलाई बुनाई कर घर का खर्च चलाती थी।

स्त्रोत : लाइव हिन्दुस्तान

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *