Menu Close

हिन्दुत्ववादियों के विरोध के कारण उस्मानिया विश्‍वविद्यालय में नहीं हो सका बीफ फेस्टीवल

समाराेह विरोध करने पहुचे भाजपा विधायक राजासिंह ठाकुर को पुलिस ने किया नजरबंद !

T-Raja-Singh_320
राजा सिंह ठाकुर

हैदराबाद – १० दिसंबर को भाग्यगनर अर्थात हैदराबाद के उस्मानिया विश्‍वविद्यालय में वाम पंथी छात्रों द्वारा आयोजित गोमांस पर्व अर्थात बीफ पार्टी हिंदुत्ववादियों के विरोध और पुलिस के बंदोबस्त के कारण नहीं हो सकी । कुछ गुटों ने गोमांस पर्व के विरोध में सुअर मांस पर्व मनाने की चेतावनी भी दी थी । हैदराबाद की उस्मानिया विश्वविद्यालय में न्यायालय के रोक लगाने के बावजूद ‘बीफ फेस्टिवल’ आयोजित करने की योजना बना रहे १६ छात्रों को गुरुवार सुबह पुलिस ने बन्दी बनाया। बीफ फेस्टिवल के विरोध में ‘गाय सेवा दिवस’ का आयोजन करनेवाले हिन्दुत्वनिष्ठ भाजपा विधायक राजा सिंह ठाकुर को भी पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया है।

इससे पहले न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक के बावजूद विश्वविद्यालय के छात्रों ने मंगलवार को बीफ बिरयानी और कबाब खाते हुए तय किए गए इवेंट को कराने का संकल्प लिया। सोमवार को जिला न्यायालय ने इस फेस्टिवल के आयोजन पर रोक लगाते हुए कहा था कि इस तरह के आयोजन गैरकानूनी और पशु अधिकार कानूनों के खिलाफ हैं। हालांकि, आयोजन कराने पर अड़े हुए छात्रों ने कहा है कि वे यह आयोजन जरूर करेंगे।

न्यायालय ने छात्रों द्वारा आयोजित किए जाने वाले बीफ-पॉर्क फेस्टिवल पर २१ दिसंबर तक प्रतिबन्ध लगा दिया था, लेकिन छात्रों ने इस निर्णय के खिलाफ अपील करने की बात कही है। बीफ-पॉर्क फेस्टिवल में छात्रों ने एमआईएम नेता असद्दुदीन ओवैसी और भाजपा नेताओं को आमंत्रित किया था। इस आयोजन का स्थानीय नेताओं ने कड़ा विरोध भी किया है, और विश्वविद्यालय परिसर में इस तरह के आयोजन के लिए निंदी की है।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *