Menu Close

सर्व हिंदु अधिवक्ताओंको हिंदुत्वनिष्ठ भाव रखते हुए व्यवसाय करना चाहिए – अधिवक्ता गोविंद तिवारी

आषाढ कृष्ण पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

अधिवक्ता गोविंद तिवारी, महाराष्ट्र प्रदेश संगठक, हिंदु महासभा

अधिवक्ता गोविंद तिवारी, महाराष्ट्र प्रदेश संगठक, हिंदु महासभा

जलगांवमें निरंतर दंगे होते रहते हैं । पहले पुलिस हिंदुओंको लक्ष्य कर उन्हें बडी संख्यामें आरोपी कर रही थी; परंतु जलगांवमें हुई धर्मसभाएं और हिंदु-संगठनके परिणामस्वरूप वहांके प्रशासनने हिंदुओंकी सहायता करना आरंभ किया है ।

जलगांवमें अधिवक्ताओंका संगठन हुआ । उन्होंने हिंदुत्वनिष्ठ कार्यकर्ताओंकी सहायता की । इससे वहांके कार्यकर्ताओंमें उत्साह बढ गया है । इस वर्ष हुए दो दंगोंमें ८४ हिंदुओंको पकडा गया; परंतु केवल १४ को ही आरोपी बनाया गया और ८२ धर्मांधोंको आरोपी बनाया गया ।

हमारी ओरसे हिंदुत्वनिष्ठोंको तन, मन, धनसे सहायता की जाएगी । हिंदु राष्ट्रके लिए आवश्यक सर्व प्रकारकी सहायता हमारी ओरसे की जाएगी । सर्व हिंदु अधिवक्ताओंको हिंदुत्वनिष्ठ भाव रखते हुए व्यवसाय करना चाहिए ।  

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *