Menu Close

फ्रांस ने कहा मस्जिद आतंकी प्रशिक्षण का अड्डा, १६० मस्जिदों पर लगेगा ताला

पेरिस : १३ नवंबर को पेरिस में आईएसआईएस की ओर से हुए आतंकी हमले के बाद फ्रांस में मौजूद १६० मस्जिदों को अगले कुछ माह में बंद किया जा सकता है। आशंका जताई जा रही है कि इन मस्जिदों में धार्मिक विचारों के प्रचार के नाम पर आतंकवाद की शिक्षा दी जाती है।

अल जजीरा के अनुसार, फ्रांस के गृहमंत्री बर्नार्ड कैजनेब ने बुधवार को बताया कि आपातकाल के अंतर्गत मिले अधिकारों के तहत पिछले दो सप्ताह के अंदर तीन मस्जिदों को बंद किया गया। सुरक्षा अधिकारियों को इन मस्जिदों से जेहादी प्रचार सामग्री मिली। दो मस्जिदों को पिछले सप्ताह बंद किया गया।

फ्रांस में अब तक २२३५ मकानों पर छापे मारे गए जिसमें २३२ लोगों को गिरफ्तार करने के अलावा ३३४ हथियार बरामद किए गए। इनमें से ३४ लड़ाई में उपयोग के लायक थे।

गृह मंत्रालय के अनुसार देश में १०० से १६० मस्जिद बिना लाइसेंस के चल रही हैं। इन्हें बंद किया जाएगा। इन मस्जिदों का प्रचार किया जाता और ‘काफिर’ शब्द का इस्तेमाल होता है। बता दें कि १३ नवंबर के हमले के बाद आपातकाल की अवधि १२ दिन से बढ़ाकर तीन माह कर दिया गया है।

स्त्रोत : वन इंडिया

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *