आषाढ कृष्ण पक्ष एकादशी, कलियुग वर्ष ५११६
क्या किसी धर्मांध बहुसंख्यक क्षेत्रमें हिन्दुओंके मन्दिरका निर्माण सम्भव है ?
कोलकता – कान्कुर्गाके रेल्वे पूलके समीपवाले मुख्य मार्ग ‘मणिकतल’से सटकर १०० प्रतिशत हिन्दू बस्तीमें एक मैदानपर बाहरसे आए कट्टरपन्थियोंने ९ अगस्त २०१३ से जबरदस्ती नमाज पढना चालू किया । तबसे स्थानीय हिन्दुओंमें तनाव उत्पन्न होना आरम्भ हुआ । ८ जून २०१४ को धर्मांधोंने एक बैठक आयोजित कर भारी मात्रामें धर्मांधोंका समूह एकत्रित कर इस बैठकमें मैदानके चारों ओर दीवारका निर्माणकार्य करनेका निर्णय लिया गया । वर्ष २०१० में धर्मांधोंने पूर्व कोलकताके गोब्राके पासवाले असगर मिस्त्री मार्गपर ऐसा ही किया था ।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








