आषाढ कृष्ण पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६
![]() |
बगदाद – इराक में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। आतंकी संगठन आइएसआइएस ने अब सद्दाम हुसैन कैमिकल वेपन्स कॉन्प्लेक्स पर कब्जा कर लिया है। यहां कई घातक रासायनिक हथियार रखे हुए हैं, जिनमें सैकड़ों टन मस्टर्ड गैस भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक, ये हथियार तानाशाह सद्दाम हुसैन ने तैयार करवाए थे। दशकों से इनका प्रयोग नहीं हुआ है। आइएसआइएस के आतंकी बगदाद से ६० मील दूर अल-मुथाना शहर में पहुंच गए हैं, जहां ये हथियार रखे हुए थे। इस खबर के साथ ही दुनियाभर में चिंता बढ़ गई है।
सीरिया में हो चुका प्रयोग
आइएसआइएस पर नजर रख रहे रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह आतंकी संगठन सीरिया में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर चुका है। इराक में भी ऐसा कर सकता है। इन हथियारों के बारे में ८० के दशक में दुनिया को पता चला था। तत्कालीन तनाशाह सद्दाम हुसैन ने रासायनिक हथियारों का प्रोग्राम चलाया था।
स्त्रोत : जागरण









