Menu Close

हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा शिवसेना एवं भाजपाके नवनिर्वाचित सांसदोंका सत्कार !

आषाढ कृष्ण पक्ष अष्टमी, कलियुग वर्ष ५११६

हिन्दू जनजागृति समिति एवं सनातन संस्था द्वारा शिवसेनाके सांसद आनंदराव अडसूलका अभिनंदन !


सांसद श्री. आनंदराव अडसूलका (मध्यभागमें) अभिनंदन करते हुए कार्यकर्ता

अमरावती – सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा यहांके लोकसभा मतदार संघसे चुनकर आए शिवसेनाके सांसद श्री. आनंदराव अडसूलका भगवान श्रीकृष्णका छायाचित्र एवं दैनिक सनातन प्रभात देकर अभिनंदन किया गया । इस अवसरपर श्री. अडसूलको गोवामें २० से २६ जूनकी कालावधिमें होनेवाले भारतीय हिन्दू अधिवेशनकी जानकारी दी गई । इस अवसरपर सनातन संस्थाके श्री. गिरीश कोमेरवार, श्रीमती समिधा वरुडकर एवं हिन्दू जनजागृति समितिके श्री. हेमंत खत्री उपस्थित थे ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

 

हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा जलगांव एवं रावेर मतदारसंघके भाजपाके नवनिर्वाचित सांसदका सत्कार !

सांसद श्री. ए.टी. नाना पाटिलका (बार्इं ओर) सम्मान करते हुए

सांसद श्री. ए.टी. नाना पाटिलका (बार्इं ओर) सम्मान करते हुए
श्रीमती रक्षा खडसेका (बाई ओरसे दूसरी) सम्मान करते हुए

श्रीमती रक्षा खडसेका (बाई ओरसे दूसरी) सम्मान करते हुए

जलगांव – यहांके भाजपाके नवनिर्वाचित सांसद श्री. ए.टी. नाना पाटिलका सम्मान हिन्दू जनजागृति समितिके श्री. दत्तात्रय वाघुलदेके शुभहाथों भगवान श्रीकृष्णकी प्रतिमा भेंट रूपमें देकर किया गया । इस अवसरपर श्री. पाटिलने कहा कि अपनी सफलतामें हिन्दू जनजागृति समितिका महत्वपूर्ण योगदान है । इस विषयमें हम कृतज्ञ हैं । हमारा आपको पूरा सहयोग रहेगा । रावेर मतदार संघके भाजपाके नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती रक्षाताई खडसेका सम्मान समितिकी श्रीमती किरण वाघुलदेके शुभहाथों भगवान श्रीकृष्णकी प्रतिमा भेंटस्वरुप देकर किया गया । सम्मानके अवसरपर जिला परिषदके अध्यक्ष श्री. दिलीप खोडपे उपस्थित थे ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *