Menu Close

आतंकवाद के विरूद्ध लडाई के लिए अमेरिकी मुस्लिमोंपर अभूतपूर्व निगरानी आवश्यक – डोनाल्ड ट्रंप

रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की दावेदारी की दौड़ में आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप

“पेरिस हमले के बाद अमेरिका पर भी आतंकी हमले का भय दिखाने बाद अमेरिका के रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि वे राष्ट्रपति चुने गए तो देश को आतंकवाद से बचाने के लिए अमेरिका में मुस्लिमोंके विवरण की व्यवस्था को निश्चित तौर पर लागू करेंगे।”

ट्रंप ने कल एनबीसी न्यूज को बताया, मैं निश्चित तौर पर यह व्यवस्‍था लागू करूंगा। ट्रंप यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि डेटाबेस में अन्य भी बहुत सी व्यवस्थाएं होनी चाहिए।

ट्रंप ने याहू समाचार को बताया, हम बहुत से मुस्लिम बहुल क्षेत्र पर निकट से नजर रखने जा रहे हैं। हम मस्जिदोंपर भी निगाह रखने जा रहे हैं। हमें बहुत, बहुत सावधानी से देखना होगा। ट्रंप का मानना है कि, आतंकवाद के खिलाफ लडाई के लिए अमेरिका के मुस्लिमोंपर अभूतपूर्व निगरानी जरूरी होगी।

स्त्रोत : आउट लुक

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *