Menu Close

रचनात्मक स्वतंत्रता के नाम पर फिल्म बाजीराव मस्तानी में मूल इतिहास को उलटा दिखाया – पेशवा के वंशजों का आरोप

मुख्यमंत्री को लिखा पत्र लिखकर दखल देने की मांग !

मुंबई : निर्देशक संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ विवादों में घिर है। दरअसल बाजीराव पेशवा प्रथम के वंशजों ने आरोप लगाया है की, फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेडछाड की गर्इ है । इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गुरुवार को लिखे एक पत्र में पेशवा के वंशज प्रसादराव पेशवा ने सरकार से इस मामले में दखल देने की मांग की। उन्होंने कहा कि, जल्द ही रिलीज होने जा रही इस फिल्म की समीक्षा की जाए। मामले की जांच कराई जाए तथा उसके अनुसार निर्णय लिया जाए।

पेशवा ने कहा कि, वह एक सामान्य व्यक्ती हैं और आने वाली फिल्म के ‘टीजर’ और ‘प्रोमो’ देखने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

pinga

प्रसादराव ने आरोप लगाया, ‘‘रचनात्मक स्वतंत्रता के नाम पर इस फिल्म में मूल इतिहास को उलटा दिखाया गया है। साथ ही, एक गीत को श्रीमंत बाजीराव पेशवा प्रथम की दो पत्नियां काशीबाई और मस्तानी को नाचते हुए दिखाया है । यह घटना ऐतिहासिक तथ्यों से नहीं जुडती है ।’’

उन्होंने यह भी कहा कि ‘पिंगा’ नृत्य शैली मराठी संस्कृति का एक अभिन्न भाग है और इसे फिल्म में इसे ‘आइटम सॉन्ग’ में बदल दिया गया और उनका परिधान तथा नृत्य निर्देशन उसी के अनुरूप है।

प्रसादराव ने कहा कि योद्धा सम्राट श्रीमंत बाजीराव पेशवा और उनकी विरासत मराठी अस्मिता का प्रश्न है।

स्त्रोत : जनसत्ता

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *