
आगरा (उत्तर प्रदेश) : यहां मंगलवार को ११ साल की युवती के साथ बलात्कार का प्रयास करने का मामला सामने आया है। बलात्कार का आरोप अल्पसंख्यक समुदाय के एक छात्र पर है। बताया जा रहा है कि, घटना के समय युवती अपनी छोटी बहन के साथ शौच के लिए जंगल की आेर गई थी। इसी दौरान कुर्ता-पाजामा और टोपी लगाया हुआ जिहादी युवक उसके पास आया। छोटी बहन को ५० रुपये देकर टॉफी खाने भेज दिया। और उसने युवती के साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। युवती किसी तरह खुद को बचाकर अपने घर पहुंची और परिवार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए। संस्थान से तीन छात्र गायब हैं, ऐसे में पुलिस उनपर शक कर रही है। गांव में तनाव को देखते हुए वहां एडिशनल फोर्स तैनात कर दिया गया है।


सीओ हरीपर्वत एके सिंह का कहना है कि, आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी खोज की जा रही है। छेडछाड और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।तनाव को देखते हुए कस्बे में एडिशनल फोर्स की तैनाती की गई है।
स्त्रोत : दैनिक भास्कर








