आषाढ कृष्ण पक्ष ६, कलियुग वर्ष ५११६
![]() |
बीजिंग : चीन की राजधानी बीजिंग के ऐतिहासिक थ्येन आनमन चौक पर गत अक्टूबर में हुए घातक हमले के लिए सोमवार को तीन लोगों को मौत की सजा सुनाई गई। जबकि दूसरे हमलावर को उम्रकैद और चार अन्य को पांच से २० साल कैद की सजा दी गई। सरकारी टेलीविजन ने यह खबर दी।
थ्येन आनमन चौक पर एक कार से हमले को अंजाम दिया गया था, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी जबकि ४० लोग घायल हुए थे। बीजिंग में यह पहला बड़ा आतंकी हमला था। सरकारी मीडिया की रिपोर्ट में सजा पाए जिन दो लोगों के नाम उजागर किए गए हैं वे मुस्लिम उगरों के नाम जैसे प्रतीत होते हैं। उगरों की बड़ी आबादी पश्चिमी प्रांत शिनजियांग में रहती है।
चीन ने पूर्व के चाकू हमले और बम धमाकों के लिए यहां के अलगाववादियों को जिम्मेदार ठहराया है। वे लंबे समय से स्वतंत्र पूर्वी तुर्किस्तान की मांग करते रहे हैं। पिछले महीने शिनजियांग की राजधानी उरुमकी में भी बम धमाके हुए थे, जिसमें ३९ लोग मारे गए थे।
स्त्रोत : जागरण









