Menu Close

बदतमीज वर्ग के व्यक्ती है कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया : महंत योगी आदित्‍यनाथ

गोरखपुर : कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा टीपू सुल्तान की जयंती मनाने पर भाजप के नेता सांसद महंत योगी आदित्यनाथ ने इसका विरोध करते हुए कहा है कि, कांग्रेस सरकार का यह निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस भारत के महापुरुषों को अपमानित कर रही है। कभी वह औरंगजेब का स्मारक बनाने की शरारतपूर्ण चेष्टा महाराष्ट्र के अंदर करती है और अब उसने कर्नाटक के अंदर टीपू सुल्तान का महोत्सव मनाने के नाम पर समाज को बांटने का कार्य किया है। कर्नाटक का मुख्यमंत्री (सिद्धारमैया) बदतमीज किस्म का व्यक्ती है।

योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, ‘सांप्रदायिक आधार पर समाज को बांटने की कुत्सित नीति की हम निंदा करते हैं। टीपू सुल्तान एक बर्बर, धर्मांध और इस्लामी कट्टरपंथी शासक था। मुझे लगता है कि, अपने आप को धर्मनिरपेक्ष सरकार कहने वाली किसी सरकार को इस प्रकार का उत्सव समाज को चिढाने वाला हो, यह शोभा नहीं देता है। हम कर्नाटक सरकार के इस निर्णय की निंदा करते हैं।’

बता दे की, १० नवंबर को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने टीपू सुलतान जयंती का आयोजन किया था। इसके विरोध में विहिंप के प्रदर्शन के समय कूर्ग में संगठन के जिला सचिव कुटप्पा की मृत्यू हो गई। अब तक टीपू सुल्‍तान विवाद के कारण तीन लोगों की जानें गई हैं तथा मंगलुरू और कुर्ग में सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है।

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *