Menu Close

२८ से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा, तैयारियां शुरू

आषाढ कृष्ण पक्ष तृतीया, कलियुग वर्ष ५११६

श्रीनगर : २८ जून से आरंभ हो रही अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा संबंधी तैयारियां शुरू हो गई हैं। एडवांस पार्टियों को तैनात करने का काम भी शुरू हो गया है।

कई स्थानों पर सुरक्षाबल तैनात भी हो गए हैं। जैसे-जैसे रास्ता साफ हो रहा, तैनाती भी गुफा की ओर होती जा रही है।
पैदल यात्रा मार्ग के चंदनबाड़ी, बालटाल तथा रंगामोड़ तक एडवांस पार्टियां पहुंच गईं हैं। रास्ते से बर्फ हटाए जाने के साथ सुरक्षा दल आगे बढ़ता जाएगा।

पवित्र गुफा तक तैनाती के साथ प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। कश्मीर रेंज के पुलिस प्रमुख अब्दुल मीर ने बताया कि यात्राकेदौरान सुरक्षा प्रदान करने के लिए एडवांस पार्टियों को आगे भेजने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। कई दल अलग-अलग स्थानों पर पहुंच गए हैं।

सुरक्षाबलों की पूर्ण तैनाती का काम यात्रा के आरंभ होने से काफी पहले पूरा हो जाएगा। वहीं इस बार भी अमरनाथ यात्रा को सुरक्षा प्रदान करने का मुख्य दायित्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कंधों पर ही रहेगा। सेना, सीमा सुरक्षाबल के अलावा राज्य पुलिस भी अपना दायित्व निभाएगी।

बल के प्रवक्ता किशोर प्रसाद के अनुसार इस बार भी ६० कंपनियों की तैनाती होगी। रोड ओपनिंग पार्टी के अलावा आधार शिवरों, विभिन्न पड़ावों, पवित्र गुफा, यात्रा मार्ग की सुरक्षा की जिम्मेदारी बल के पास रहेगी।
इसके अलावा सेना यात्रा मार्ग तथा गुफा के आसपास की चोटियों से नजर रखेगी।

स्त्रोत : अमरउजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *