Menu Close

मेरा खून बहा, तो भी चलेगा, परंतु एक भी मंदिर को हाथ नहीं लगाने दिया जाएगा – श्री. चंद्रकांत खैरे, शिवसेना सांसद

श्री. चंद्रकांत खैरे समान ‘धर्माभिमान’ कितने नेताओं में है ?

श्री. चंद्रकांत खैरे, शिवसेना सांसद

संभाजीनगर (महाराष्ट्र) : मेरा खून बहा, तो भी चलेगा; परंतु एक भी मंदिर को हाथ नहीं लगाने दिया जाएगा। प्रशासन हिन्दुओंके धार्मिक स्थलोंपर आक्रमण करना चाहता है। इसमें कोई संदेह नहीं कि कानून की लडाई में मंदिरोंपर आक्रमण करनेवालोंको दंड दिया जाएगा। इसलिए मंदिर बचाव समिति के माध्यम से मंदिर बचाव समिति के संस्थापक अध्यक्ष, शिवसेना उपनेता एवं सांसद श्री. चंद्रकांत खैरेद्वारा न्यायालयीन लडाई के लिए सिद्ध रहने का आवाहन किया गया है।

यहां के शिवसेना भवन में मंदिर बचाव समिति के कार्यालय का ह.भ.प. गंगाधरजी घुगे महाराज के शुभहाथों उद्घाटन हुआ। श्री. खैरे इस अवसर पर बोल रहे थे।

श्री. खैरे ने आगे कहा कि, प्राचीन, अतिप्राचीन, पैत्रिक एवं धार्मिक स्थल तोडे जा रहे हैं, इसका दुःख है; परंतु यद्यपि शासन अपना है, तब भी हिन्दू धर्म पर होनेवाला कोई भी अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा !मंदिर बचाव समिति सदैव हिन्दुओंके साथ है।

ह.भ.प. घुगे महाराज ने बताया कि, जब धर्म पर संकट आते हैं, तब उसकी रक्षा करनेवाले भी होते हैं। इस संकट से रक्षा करने हेतु सांसद श्री. चंद्रकांत खैरे के समर्थन में खडे रहें !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *