Menu Close

उत्तर प्रदेश जल रहा है, फैशन शो चल रहा है !

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६


मेरठ(उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश में लगातार खराब होती जा रही कानून व्यवस्था की चिंता करने के बजाय अखिलेश सरकार के कद्दावर मंत्री शिवपाल यादव ने सोमवार को मेरठ में एक निजी हाऊसिंग प्रोजेक्ट लांच किया। इसके बाद उन्होंने फैशन शो और डांस का लुत्फ उठाया।
सरकार और मंत्रियों को अपनी प्राथमिकताएं तय करने का अख्तियार हैं, लेकिन लगातार कत्ल व रेप की वारदातों से जूझ रहे राज्य में मंत्री के फैशन शो व डांस देखने की प्राथमिकता किसी को समझ नहीं आई। विपक्ष सवाल उठा रहा है कि एक निजी कार्यक्रम में शिरकत के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। लोक निर्माण विभाग के मंत्री के अगर सरधना और सदर तहसील के निरीक्षण की 'सरकारी' गतिविधि नजरअंदाज कर दी जाए तो ज्यादा समय उन्होंने निजी कार्यक्रम को ही दिया। औचक निरीक्षण की ये सरकारी गतिविधि भी बस औपचारिक थी, न कोई कार्रवाई, न कोई ठोस निर्देश।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे के दंश से जल रहा था, तब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व उनका पूरा कुनबा सैफई महोत्सव का आनंद ले रहा था। अब शिवपाल यादव ने ऐसा ही किया।

स्त्रोत : जागरण 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *