Menu Close

बोको हराम ने ३० महिलाओं को अगवा किया

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६


अबुजा : नाइजीरिया में बोको हराम आतंकियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटनाक्रम में संदिग्ध बोको हराम आतंकियों ने तकरीबन ३० महिलाओं का अपहरण कर लिया।

महिलाओं का अपहरण उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के खानाबदोशों की बस्ती से किया गया है। इसी क्षेत्र के नजदीक चिबोक गांव से आतंकियों ने १५ अप्रैल को २०० से ज्यादा स्कूली लड़कियों का अपहरण कर लिया था। लड़कियों को अब तक आतंकियों के चंगुल से नहीं निकाला जा सका है। गांव के निवासियों ने बताया कि आतंकियों ने बंदूक की नोक पर महिलाओं को गाड़ियों में भर लिया। आतंकियों ने महिलाओं को छोड़ने के बदले में मवेशियों की मांग की है। 

बताया जाता है कि इन महिलाओं को गुरुवार को अगवा किया गया था। पुलिस और सेना के अधिकारी इस घटना के बारे में किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। द डेली ट्रस्ट समाचार पत्र ने बिना नाम बताए एक अधिकारी के हवाले से लिखा है कि खानाबदोशों बस्ती बाकिन कोगी, गार्किन फुलानी और रायगर हार्डो के क्षेत्रों में है। स्कूली लड़कियों के अपहरण पर वैश्रि्वक निंदा के बाद भी जारी इस तरह की घटनाओं से सरकार पर दबाव बढ़ा है।

राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने वाशिंगटन और अन्य वैश्विक शक्तियों से अपहृत लड़कियों का पता लगाने के लिए सैन्य और खुफिया मदद भी ली है। इन सब प्रयासों के बाद भी आतंकियों की ओर से हमले जारी हैं। नाइजीरियाई सरकार और सेना का कहना है कि वे लड़कियों को मुक्त कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन कोई जल्दबाजी भरा कदम लड़कियों के जीवन के लिए घातक हो सकता है।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *