Menu Close

शॉकिंग न्यूज: भारत रत्न सचिन ने खुद को अभिनेता बताकर इनकम टैक्स में छूट हासिल की !

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६


मुंबई : क्या आपको मालूम है कि सचिन तेंदुलकर कौन हैं? महान क्रिकेटर या फिर अभिनेता? ये सवाल आपको भले ही थोड़ा अटपटा लगे, लेकिन इसका जवाब बेहद चौंकानेवाला है । आरटीआई के जरिए खुलासा हुआ है भारत रत्न सचिन ने खुद को अभिनेता बताकर इनकम टैक्स में छूट हासिल की है ।

सचिन ने २००३ में क्रिकेट से १९ करोड़ और विज्ञापन से ५.५ करोड़ से अधिक की कमाई दिखाई थी । उन्होंने विज्ञापन से मिली आमदनी के लिए खुद को अभिनेता बताते हुए छूट मांगी ।

सचिन का यह दावा २००८ में इनकम टैक्स अपीलीय ट्रिब्यूनल के पास पहुंचा । २०११ में सचिन के पक्ष में फैसला आया । पूर्व आयकर उपायुक्त विश्वबंधु ने ट्रिब्यूनल के फैसले को गलत बताया । उन्होंने सचिन से 'भारत रत्‍न' वापस लेने की भी मांग की ।

आरटीआई सुप्रीम कोर्ट में वकील परनेश ने दायर की थी । वकील ने राष्‍ट्रपति भवन को भेजी एक चिट्ठी में कई सवालों के जवाब मांगे थे । आरटीआई में पूछा गया था कि सचिन आयकर विभाग में टैक्‍स भरने के दौरान खुद की पहचान क्या बताते हैं? वह खुद को एक्टर (कलाकार) या क्रिकेटर, किस श्रेणी में पेश करते हैं?

राजस्व रिकॉर्ड के मुताबिक सचिन क्या हैं, एक एक्टर या क्रिकेटर? क्या सचिन ने कभी टैक्स में छूट प्राप्त करने की मांग केंद्र या राज्य सरकार से की है? यदि की है तो उन्हें कितनी छूट प्रदान की गई?

स्त्रोत : एबीपी न्यूज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *