Menu Close

पटना ब्‍लास्‍ट के आरोपियों के ठिकाने से एनआईए ने १८ टाइम बम बरामद किए

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६


पटना सीरयल ब्लास्ट के आरोपी हैदर और मुज्‍जाबिल की निशानदेही पर एनआईए ने रांची के सिठियो बस्ती से १८ टाइम बम बरामद किए हैं । इस दौरान रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से भारी मात्रा में बम बनाने का सामान भी बरामद हुआ है ।

इस मामले में एनआईए ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जबकि एक हिरासत में लिया गया है । पुलिस के मुताबिक बम में हाई एक्सप्लोसिव आईईडी का इस्तेमाल किया गया है और इसकी मारक क्षमता १०० मीटर के आस-पास थी । इन बमों में भी लोटस कंपनी के टाइमर का इस्तेमाल किया गया है, जिसका पटना और गया ब्लास्ट में भी इस्तेमाल किया गया था । बहरहाल, एनआईए ने सभी टाइम बमों को डिफ्यूज कर दिया है ।

गौरतलब है कि पिछले साल २७ अक्‍टूबर को नरेन्द्र मोदी की पटना रैली में विस्फोट के आठ दिनों बाद ही एनआईए ने रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में छापेमारी कर नौ बम बरामद किए थे । पटना सीरियल ब्लास्ट में रांची से आधा दर्जन आतंकियों की गिरफ्तारी हो पहले ही हो चुकी है ।

स्त्रोत : आजतक 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *