Menu Close

४० प्रतिशत अमेरिकी मानते हैं, भगवान ने बनाई दुनिया

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

[title]

वाशिंगटन : गलप की ओर से 'वैल्यूज एंड बिलीफ सर्वे' का आयोजन किया गया था। कंपनी का मानना है कि पिछले कुछ दशकों में पृथ्वी और मानव सभ्यता की उत्पत्ति को लेकर लोगों की सोंच में बदलाव आया है। यही कारण कै कि यह सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण के तहत १ हजार २८ लोगों से बातचीत की गई थी। मोबाइल फोन और लैंडलाइन पर फोन कर सवाल पूछे गए। इसमें से ४२ प्रतिशत लोगों ने भगवान को उत्पत्ति करने वाला बताया, जबकि ३१ प्रतिशत ने क्रमिक विकास का हवाला दिया जिसमें उनका मानना था कि भगवन ने इसका संचालन किया। १९ प्रतिशत लोग ऐसे थे जो यह मानते थे कि बिना भगवान के यह विकास हुआ है। इससे पहले सन २०१३ में पेव सर्वे में यह दावा किया गया था कि ८० प्रतिशत अमेरिकी चमत्कार में विश्वास करते हैं। १० में से ४ अमरिकियों ने पृथ्वी के क्रमिक विकास की थ्योरी को नकार दिया है। एक सर्वेक्षण के बाद दावा किया गया है कि ४० प्रतिशत अमेरिकी १० हजार साल पहले भगवान को पृथ्वी और मानव के विकास का कारण मानते हैं। उनका कहना है कि भगवान ने ही पृथ्वी बनाई है। सर्वेक्षण कंपनी 'गलप' ने यह सर्वेक्षण किया है। हालांकि सर्वेक्षण में शामिल आधे से ज्यादा लोगों का मानना है कि लाखों वर्षो के क्रमिक विकास के तहत पृथ्वी और आधुनिक मानव का विकास हुआ है। फिर भी कंपनी की ओर से आश्चर्य जताया गया है कि ४० प्रतिशत लोग भगवान को इसका कारण मानते हैं और पृथ्वी के साथ ही मानव सभ्यता को १० हजार साल ही पुरानी मानते हैं।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *