Menu Close

17 साल की लड़की से शादी करेंगे शोएब अख्तर

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी, कलियुग वर्ष ५११६

नई दिल्ली : 2011 में वनडे वर्ल्ड कप खेलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने वाले शोएब अख्तर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वह एक नाबालिग लड़की के साथ शादी करने को लेकर चर्चा में हैं। पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर जल्द ही शादी करने जा रहे हैं।

पाकिस्तान के स्‍थानीय अखबारों के अनुसार अख्तर के परिजनों ने बताया कि वह 12 जून को अपने गृह नगर रावलपिंडी आएंगे। इसके बाद उनसे सलाह-मशविरा के बाद जून आखिर में निकाह की तारीख तय की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, शोएब अख्तर का परिवार पिछले साल हज यात्रा के दौरान हरीपुर के एक बिजनेसमैन मुश्ताक खान से मिला। 

इस परिवार ने खान की पत्नी से 39 साल के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के लिए योग्य लड़की ढूंढने की बात कही। इसके बाद मुश्ताक खान का परिवार शोएब अख्तर को अपना ही दामाद बनाने पर विचार करने लगा।

सूत्रों का कहना है कि हज यात्रा से पाकिस्तान लौटने के बाद दोनों परिवार वालों के बीच कई दौर की मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों के घरवाले 39 साल के शोएब अख्तर और 17 साल की रूबाब के साथ शादी तय करने को राजी हो गए।

रूबाब को क्रिकेट से कम ही लगाव है। रूबाब के तीन बड़े भाई हैं और एक छोटी बहन। रूबाब ने अभी 12वीं की परीक्षा दी है।

बता दें कि अख्‍तर ने अपने करियर की शुरूआत 1997 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपने ही गृहनगर रावलपिंडी में टेस्ट मैच खेलकर की थी।

उन्होंने अपने करियर में कुल 46 टेस्ट, 163 वनडे मैचों के अलावा 15 ट्वंटी-20 मैच भी खेले हैं। अख्तर ने टेस्ट में 178, वनडे में 247 और टी-20 में 19 विकेट झटके हैं। 

स्त्रोत : राजस्थान पत्रिका 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *