Menu Close

मानव तस्करी का भंडाफोड़, 6 लड़कियां मुक्त

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी, कलियुग वर्ष ५११६

विशाखापट्टनम : आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम के एक होटल में पुलिस ने छापा मारकर तीन मानव तस्करों को गिरफ्तार करके छह लड़कियों को मुक्त कराया है। 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुलिस दल ने होटल में छापा मारा तथा मानव तस्करों के चंगुल से सभी छह लड़कियों को मुक्त करा लिया। इस मामले में तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तार लोगों में हरिप्रसाद, उसकी बहन और उसका मित्र है। पुलिस आयुक्त रवि बाबू ने बताया कि यह गिरोह खाड़ी देशों में नौकरी का झांसा देकर लड़कियों को यहां लाया था। हरिप्रसाद अबूधाबी के एक होटल में वेटर है। उसकी बहन उसी होटल में बार डांसर है। गिरोह लड़कियों को नौकरी दिलाने के बहाने फंसाते थे। 

स्त्रोत : राजस्थान पत्रिका 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *