ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

विवादों में घिरा सम्मान समारोह
पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरी के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में नाच-गाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
सोमवार को मयूर विहार फेज-1 में भाजपा किसान मोर्चा के कुछ सदस्यों ने एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें परंपरागत नाच-गाने का भी आयोजन था।
इस परंपरागत लोक गीत-संगीत को लेकर चर्चा है कि बार बाला ने कार्यक्रम में शिरकत की।
मामला छुपाने की कोशिश
सम्मान समारोह में बार गर्ल के डांस के बाद मामला इतना बढ़ गया कि पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के संयोजक वीरेंद्र सचदेवा को मामले में सफाई देनी पड़ी।
उनका कहना है कि सांसद महेश गिरी के पहुंचने के समय किसी तरह का गीत-संगीत नहीं बज रहा था। इसे बेवजह तूल दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सैफई में नाच-गाने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की भारी किरकिरी हुई थी। इसी बात का खयाल रखकर बीजेपी सांसद मामले के तूल पकड़ने से चिंतित हैं।
स्त्रोत : अमर उजाला








