Menu Close

अंकोरवाट मंदिर में खोजे गए सैकड़ों भित्तिचित्र !

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६ 


मेलबर्न- शोधकर्ताओं ने कंबोडिया के प्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर में छिपे सैकड़ों भित्तिचित्रों को खोज निकाला है।
ये भित्तिचित्र लगभग पांच सौ सालों से मंदिर की दीवारों पर थे। इनके जरिए देवताओं, पशुओं, नावों को चित्रित किया गया है। इससे इतिहासकारों को कंबोडिया के इतिहास की नई जानकारी मिली है। ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी [एएनयू] के रॉक आर्ट पर शोध करने वाले नोएल हिडाल्गो टैन ने छिपी हुई छवियों को खोजा। उन्होंने इसकी खोज तब की, जब वह २०१०  में अंकोरवाट में पुरातत्व खुदाई के दौरान वालंटियर के रूप में कार्य कर रहे थे। उन्होंने बताया, 'मैं लंच के दौरान मंदिर में टहल रहा था। उसी दौरान दीवार पर मुझे कुछ रंगरोगन दिखा। मैंने तुरंत कुछ तस्वीरें लीं लेकिन तब मैंने सोचा भी नहीं था कि ये तस्वीरें इतनी खास होंगी।'
अंकोरवाट दुनिया के सबसे प्रसिद्ध स्मारकों में एक और कंबोडिया का राष्ट्रीय प्रतीक है। इसका निर्माण १२वीं सदी में सम्राट सूर्यवर्मन द्वितीय के शासनकाल में हुआ था।

स्त्रोत : जागरण 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *