ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष ६, कलियुग वर्ष ५११६
काबुल : अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत में एक अज्ञात बंदूकधारी ने एक भारतीय श्रमिक का अपहरण कर लिया। स्थानीय सरकारी सूत्रों के अनुसार अपहरित भारतीय अफगानिस्तान में एक एनजीओ के साथ काम करता था।
जेनदा जन जिले के सुरक्षा अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घटना तब घटी जब श्रमिक परियोजना पर काम करने के लिए क्षेत्र का निरीक्षण कर रहा था।
किसी भी आंतकी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। अपहरण की घटना को 23 मई को हैरात में वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले का प्रतिशोध माना जा रहा है।
गौरतलब है कि 23 मई को हैरात स्थित भारतीय दूतावास पर हथियारों से लैस चार आंतकियों को अफागिस्तान और भारतीय सुरक्षा बलों ने मार गिराया था।
स्त्रोत : पत्रिका








