Menu Close

चॉकलेट में सूअर का डीएनए, कैडबरी के खिलाफ उठी आवाज !

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष ४, कलियुग वर्ष ५११६ 


लेशिया में चॉकलेट का विरोध

मलेशिया के मुस्लिम संगठनों ने चॉकलेट निर्माता कंपनी कैडबरी के उत्पादों के बहिष्कार की मांग की है।

मलेशिया में कैडबरी चॉकलेट की दो अलग-अलग किस्मों में सूअर का डीएनए पाया गया है जो इस्लामी नियमों का उल्लंघन है।

अधिकारियों की ओर से अचानक की गई एक जांच में सूअर के मांस के अवशेष मिलने पर सोमवार को कैडबरी मलेशिया ने बाज़ार से सारी डेयरी मिल्क चॉकलेट वापस ले ली थी।

८०० दुकानों में बंद होगी कैडबरी की बिक्री

मलेशिया के एक मुस्लिम खुदरा विक्रेता समूह का कहना है कि वह अपनी सभी ८००  दुकानों में कैडबरी और क्राफ्ट के उत्पादों की बिक्री रोक देगा।

दूसरी ओर कैडबरी ने सफ़ाई देते हुए कहा है कि उसके उत्पाद हलाल दिशा-निर्देशों के अनुसार हों ये सुनिश्चित करने के लिए वो इस्लामी मामलों के विभाग के साथ मिल कर काम कर रही है। कंपनी ने आगे बताया कि अधिकारी और परीक्षण कर रहे हैं और इनके नतीजे एक हफ्ते के भीतर आ जाएंगे।

मलेशिया मुस्लिम थोक और खुदरा विक्रेता संगठन के सलाहकार बज़ीर अहमद कहते हैं, "हालांकि केवल दो उत्पादों में मिलावट पाई गई है, लेकिन अन्य उत्पादों को बनाने के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाई जाती है इसलिए हमें शक है कि शायद कैडबरी के सभी उत्पादों में इसी तरह की मिलावट मौजूद है।"

मलेशिया में संवेदनशील है मामला

मुस्लिम बहुल आबादी होने के कारण मलेशिया में लगभग सभी उत्पादों की नियमित जांच होती है। इस जांच के ज़रिए ये सुनिश्चित किया जाता है कि वे इस्लामी क़ानून के अनुसार बनाए गए हों।

कैडबरी के बहिष्कार की मांग को लेकर खुदरा विक्रेता संगठन के साथ एक उपभोक्ता समूह भी जुड़ गया है। उन्होंने दर्जन भर से ज्यादा उत्पादों के बहिष्कार की मांग की है। अमरीकी खाद्य कंपनी क्रॉफ्ट के उत्पादों को भी निशाना बनाया जा रहा है। क्रॉफ्ट ने साल २०११  में कैडबरी को १९  अरब डॉलर में ख़रीद लिया था।

मुस्लिम उपभोक्ता संगठन के शोध के प्रमुख शेख अब्दुल करीम खदैद ने कुआलालंपुर में पत्रकारों से कहा, "इससे दूसरी कंपनियों को मलेशिया के लोगों की संवेदनाओं को बरकरार रखने और उनकी रक्षा करने की सीख मिलेगी।"

स्त्रोत : अमर उजाला 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *