Menu Close

पाक में तीन मंदिरों पर हमला, पांच गिरफ्तार !

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष  तृतीया , कलियुग वर्ष ५११६ 


कराची- पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अज्ञात हमलावरों ने तीन मंदिरों में प्रवेश कर देवताओं की मूर्तियां तोड़ दी और मंदिर को अपवित्र कर दिया। हिंदू समुदाय के भारी विरोध के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे. जफरुल्ला ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोट गुलाम मुहम्मद इलाके में मीरपुरखास के पास बुधवार को अज्ञात लोगों ने तीन हिंदू मंदिरों पर हमला कर मूर्तियों को तोड़ दिया। खुशहालपुरी और खैतपर में मंदिरों पर हमले के बाद हिंदुओं के भारी विरोध के बाद पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए प्रशिक्षित कुत्तों का इस्तेमाल किया। पकड़े गए अपराधी स्थानीय कोहली समुदाय के हैं और पास के ही गांव के निवासी हैं। इसी माह लार्काना में भीड़ द्वारा एक प्रमुख हिंदू मंदिर को लूटने के बाद उसमें आग लगा देने की घटना के बारे में जब पूछा गया तो एसएसपी ने कहा कि दोनों अलग-अलग मामले हैं।

स्त्रोत :जागरण 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *