Menu Close

भंवरी देवी की ‘डर्टी पॉलीटिक्स’ पर विवाद शुरू

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष  तृतीया , कलियुग वर्ष ५११६


राजस्थान के चर्चित भंवरी देवी कांड पर बन रही है एक फिल्म जिसका नाम है 'डर्टी पॉलिटिक्स'। इस फिल्म में मल्लिका शेरावत, ओमपुरी समेत कई बड़े कलाकार दिखाई देंगे।

लेकिन फिलहाल ये फिल्म विवादों में फंसती नज़र आ रही है। कारण है फिल्म का एक पोस्टर जिसमें मल्लिका के नग्न बदन पर तिरंगा लिपटा दिखाई दे रहा है।

पोस्टर में राजस्थान विधानसभा का भवन भी दिखाई दे रहा है और मल्लिका के हाथ में एक सीडी भी दिख रही है। राजस्थान के स्थानीय लोग भी पोस्टर पर आपत्ति जता रहे हैं।

फिल्म के निर्माता हैं केसी बोकाड़िया। फिलहाल इस पोस्टर पर विवाद के बाद निर्माता सफाई देने की मुद्रा में आ गए हैं तो वहीं राजनीतिक दल इस पर आपत्ति जता रहे हैं।

माना जा रहा है कि इस पोस्टर पर विवाद और भी बढ़ सकता है। अब देखना ये होगा कि बोकाड़िया इस पोस्टर को वापस लेंगे या फिर ये विवाद फिल्म को प्रचार देगा।

भंवरी देवी प्रकरण राजस्थान का बेहद चर्चित प्रकरण है जिसके कारण कांग्रेस सरकार की काफी फजीहत हुई थी।

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *