ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, कलियुग वर्ष ५११६
मुस्लिमों को आरक्षण की जरूरत नहीं?
![]() |
एनडीए सरकार में अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने कहा कि मुस्लिमों की विकास संबंधी चिंताओं का आरक्षण कोई समाधान नहीं हो सकता।
हेपतुल्ला ने कहा कि एनडीए सरकार सभी समुदायों का विकास सुनिश्चित करेगी जिसमें अल्पसंख्यकों की शिक्षा सुविधाओं पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम आर्थिक, सामाजिक विकास एवं समावेशी विकास (अल्पसंख्यकों के लिए) करना चाहते हैं। जब तक कि वे विकास का हिस्सा नहीं बन जाते, असंतुलित विकास बरकरार रहेगा।
एक सवाल का कि मुस्लिमों के कल्याण के लिए उनकी क्या योजनाएं हैं? इस पर नजमा ने जवाब देते हुए कहा कि केवल मुसलमान ही क्यों। यह केवल मुस्लिम मामलों का मंत्रालय नहीं है।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम अल्पसंख्यक नहीं हैं। वास्तव में पारसी अल्पसंख्यक हैं और उनकी आबादी घट रही है। उन्हें मदद की जरूरत है ताकि वे लुप्त न हो जाएं।
स्त्रोत : अमर उजाला









