Menu Close

राजौरी के स्‍कूल में लगे पाकिस्‍तान समर्थित नारे

गुस्‍साए लोग उतरे सडकों पर, ८ छात्रों को तलाश रही पुलिस !

पाकिस्‍तान के समर्थन में हुई नारेबाजी के खिलाफ कालाकोट तहसील के सियाल सुई स्थित स्कूल के बाहर प्रदर्शन करते स्‍थानीय निवासी

जम्‍मू-कश्‍मीर – घटना राजोरी जिले की कालाकोट तहसील के सियाल सुई स्थित सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार दोपहर पाठशालाके कुछ जिहादी छात्रोंद्वारा पाकिस्‍तान के समर्थन में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए । पुलिस १२वीं कक्षा में पढने वाले लडकों की तलाश कर रही है। इन छात्रों ने पाकिस्‍तान के समर्थन में नारेबाजी की, जिसके बाद अन्‍य छात्रों के अभिभावक पाठशाला पहुंच गए तथा जोरदार प्रदर्शन किया। स्‍थानिय निवासी नारेबाजी करने वाले छात्रों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

मामले को तूल पकडता देख पुलिस ने ८ छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ये सभी फरार हैं और पुलिस इनकी तलाश कर रही है। करीब ५ घंटे तक विरोध प्रदर्शन चलता रहा। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, स्कूल प्रबंधक और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत हुई, लेकिन वे छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज करने पर अड़े रहे। बाद में स्कूल के प्रिंसिपल ने ८ छात्रों की पहचान कर पुलिस थाना कालाकोट में केस दर्ज कराया। एसएचओ कालाकोट प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम आरोपी छात्रों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। नारेबाजी की वजह से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

स्त्रोत : जनसत्ता

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *