Menu Close

इंटरनेट पर पाकिस्तानी से हुआ प्यार, छोड़ गई हिंदुस्तान

ज्येष्ठ शुक्लपक्ष १, कलियुग वर्ष ५११६

जयपुर : इंटरनेट पर प्यार के बाद लव, सेक्स और धोखे के मामलों के बारे में तो आपने काफी सुना होगा।

लेकिन यहां हम ऎसे दो प्रेमियों के बारे में बता रहे है जिनके प्यार में दो देशों की सीमाएं भी छोटी हो गई।

इन प्रेमियों में से प्रेमी रहने वाला है पाकिस्तान का तो प्रेमिका भारत की।

दोनों का प्यार इंटरनेट पर परवान चढ़ा। दिनों-दिन दोनों का प्यार बढ़ता ही गया और फिर क्यों एक साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया।

सब कुछ छोड़ छाड़कर ओडिशा की रहने वाली महिला डॉक्टर प्रतिमा पाकिस्तान अपने प्रेमी से मिलने पहुंची और इस्लाम कबूल कर हमेशा के लिए उसकी हो गई।

ओडिशा के बोलांगिर निवासी प्रतिमा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अपने प्रेमी से मिलने ९० दिन के ट्यूरिस्ट वीसा पर गई थी। वहां उसने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल लिया और अपने प्रेमी से निकाह कर लिया। डॉक्टर प्रतिमा इस्लाम कबूलने के बाद मरियम बन गई और अपने शौहर के साथ पाकिस्तान में ही रहने लग गई है।

स्त्रोत : राजस्तान पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *