Menu Close

नरेंद्र मोदी बनें देश के १५वें प्रधानमंत्री, शपथग्रहण समारोह संपन्न

ज्येष्ठ कृष्णपक्ष १३, कलियुग वर्ष ५११६

नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम को देश के १५वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अपने चिर-परिचित शैली में मोदी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। इस बार उनकी जैकेट पर कमल की जगह तिरंगा लगा हुआ है।

शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी कल औपचारिक रूप से आठ बजे पीएम कार्यालय जाकर पदभार संभालेंगे। मोदी के बाद केबिनेट मंत्री के तौर पर राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, एन वैंकेया नायडू, नितिन जयराम गडकरी, सदानंद गोड़ा, उमा भारती, डॉक्टर नजमा हेपतुल्ला, गोपीनाथ राव मुंडे, रामविलास पासवान, कलराज मिश्र, मेनका संजय गांधी, अनंत कुमार, रविशंकर प्रसाद, अशोक गजपति राजू, अनंत गंगाराम गीते, हरसिमरत कौर, नरेंद्र सिंह तौमर, जुएल ओरांव, राधामोहन सिंह, थावर चंद गहलौत, स्मृति इरानी, डॉक्टर हर्ष वर्धन ने शपथ ग्रहण की।

एमओएस [राज्य मंत्री] स्वतंत्र प्रभार मंत्री के तौर पर जनरल वीके सिंह, इंद्रजीत सिंह राव, संतोष कुमार गंगवार, श्रीपाद नाइक, धर्मेद्र प्रधान, सरबानंद सोनवाल, श्रीप्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, डॉक्टर जितेंद्र सिंह, निर्मला सीतारामन, जीएम सिद्धेश्वरा, मनोज सिन्हा, निहाल चंद, मनसुख भाई, संजीव बाल्यान, किशनपाल गुज्जर, किरण रिजीजू, पी राधाकृष्णन, उपेंद्र कुशवाहा, रावसाहब दानवे, सुदर्शन भगत, विष्णुदेव सहाय ने शपथ ली।

इस समरोह में शामिल होने के लिए कई नेता राष्ट्रपति भवन पहुंचे। इनमें भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ समेत भूटान, श्रीलंका, नेपाल और मालदीव के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल हैं।

इसके अलावा समारोह में मुलायम सिंह यादव, शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, स्मृति इरानी, अनंत कुमार, अमित शाह, सुषमा स्वराज, कलराज मिश्र भी पहुंचे चुके हैं। मुकेश अंबानी पूरे परिवार समेत उपस्थित है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी परिवार समेत शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पहुंच गए हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के कई सितारे भी इस समारोह का गवाह बनने यहां पहुंचे हैं।

इस समारोह में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल भी पहुंचे थे। आज रात राष्ट्रपति नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले तीस देशों के राष्ट्राध्यक्षों को भोज देंगे। इस भोज में भाजपा के भी चार लोग शामिल होंगे।

इससे पहले मोदी आज सुबह राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धाजंलि देने के बाद मोदी भाजपा नेताओं के साथ गांधी की समाधि पर दो मिनट ध्यान लगाकर बैठे। मोदी के पहुंचने से पहले ही डॉ. हर्षवर्धन, मीनाक्षी लेखी, महेश गिरि समेत दिल्ली के सभी सांसद और भाजपा के अन्य कई बड़े नेता राजघाट पहुंच गए थे। राजघाट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने के बाद मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से आशीर्वाद लेने उनके निवास गए। वहां कुछ समय ठहरने के बाद मोदी गुजरात भवन लौट गए।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *