Menu Close

पुंछ सेक्टर में पाक सैनिकों ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६


श्रीनगर : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सोमवार सुबह जब नई दिल्ली में कदम रख रहे थे, उसी दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ सेक्टर में भारतीय चौकियों पर गोलाबारी की । हालांकि इसमें किसी तरह के नुक्सान की कोई सूचना नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सैनिकों ने आज सुबह १०.३० बजे से ११.१५ बजे तक पुंछ में क्रांति और किरपान चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की। पहले तो भारतीय जवानों ने भी संयम बरता,लेकिन बाद में उन्होंने भी अपनी बंदूकों के मुंह खोल दिए। इसके बाद पाकिस्तानी खेमें में पूरी तरह खामोशी छा गई।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *