Menu Close

कश्मीर : २४ घंटे में तीन आतंकी ठिकाने ध्वस्त

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष १३, कलियुग वर्ष ५११६


प्रातिनिधीक चित्र

कश्मीर : नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण का दिन नजदीक आने के साथ ही सीमा और एलओसी पर गतिविधियां एकाएक तेज हो गईं हैं। सेना हाई अलर्ट पर है। पिछले २४ घंटों में तीन आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए गए।

सुरक्षा एजेंसियों को इस तरह के टिप्स मिले हैं कि २६ मई को आतंकी संगठन कश्मीर में धमाकों की साजिश रच रहे हैं। इसी दिन मोदी दिल्ली में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। इस कारण सुरक्षा बलों और पुलिस ने सुरक्षा इंतजामों को और चौकस करना शुरू कर दिया है।

इस बीच, शुक्रवार को आरएस पुरा के अब्दुलियां सेक्टर में पाकिस्तानी सीमा से एक थाई विमान भारतीय सीमा में घुस आया। हालांकि, बाद में सैन्य प्रवक्ता ने जानकारी दी कि इसकी इजाजत दी गई थी।

विमान जैसे ही भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसा, सुरक्षा एजेंसियां और सीमा पर तैनात जवान भी हरकत में आ गए। सुबह करीब १० बजे हुई इस घटना के कुछ देर बाद ही हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी कि भारतीय सीमा में घुसा विमान पाकिस्तान का नहीं बल्कि थाई एयरवेज का था।

सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि मौसम खराब होने के चलते कुछ उड़ानों का ट्रैक बदला गया था। उन्होंने पाकिस्तान की ओर से वायु सीमा उल्लंघन किए जाने से इनकार करते हुए कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय उड़ान थी और इसकी एयर कंट्रोल रूम से इजाजत भी दी गई थी।

उधर, सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कश्मीर संभाग के बारामुला और कुपवाड़ा जिले में तीन आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद और राशन बरामद किया है।

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *