ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६
![]() |
मोगादिशु : सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के संसदीय परिसर में शनिवार को दो जबरदस्त विस्फोट हुए जिनमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कर्नल फराह हुसैन ने बताया कि सोमालि संसदीय परिसर में दो जबरदस्त विस्फोट हुए जिनमें चार पुलिस अधिकारियों के मारे जाने की खबर है।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मस्जिद के विपरीत दिशा से गोलीबारी की आवाज सुनाई दी। सोमालिया के अल शबाब आतंकवादी समूह ने संसदीय परिसर में हुए कार बम और आत्मघाती विस्फोट की जिम्मेदारी ली है।
अल शबाब के प्रवकता शेख अबदियासिस अबु मुसाब ने कहा कि इस आत्मघाती विस्फोट के पीछे हमारा हाथ है। संसदीय परिसर में अभी मुठभेड़ जारी है। कार बम विस्फोट के दौरान सांसदों और अन्य कर्मचारियों को बचा लिया गया। आतंकवादी पास की एक मस्जिद के भीतर अब भी गोलीबारी कर रहे है।
स्त्रोत : राजस्तान पत्रिका









