ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष दशमी, कलियुग वर्ष ५११६
![]() काठमांडुमें प्रदर्शन करते हुए हिंदुनिष्ठ कार्यकर्ता |
काठमांडू : नेपाल राष्ट्रको पुनः ‘हिंदु राष्ट्र’ घोषित करनेकी मांगको लेकर यहांके हिंदु धर्माभिमानी श्री. श्रीनिवास आचार्य मार्च २०१४ से काठमांडूके रत्नपार्कमें अनशनपर बैठे हैं । उनको समर्थन देनेके लिए १८ मईको नेपालकी ६४ हिंदु संगठनोंद्वारा एक विशाल फेरीका आयोजन किया था । इस फेरीके समय यहां ‘रास्ता बंद’ आंदोलन भी किया गया । इस फेरीमें ५०० हिंदु, मुसलमान एवं बौद्ध सम्मिलित हुए थे । पूर्वमें ‘हिंदु राष्ट्र’ रहनेवाले नेपालको वहांके तत्कालीन अस्थायी संविधान सभाने १८ मई २००६ को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र घोषित किया था । इसलिए सभी संगठनोंने १८ मई २०१४ को काले दिवसके रुपमें मनाया गया ।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात









